बुधवार, 23 नवंबर 2011

तू ने हीरा जनम गवायों रे !


मेरे लाडलें को मुझसे सख्त षिकायत हैं. उसका कहना है कि मेरे पिताश्री की वजह
से उसका स्टैन्डर्ड डाउन हुआ हैं. सांयकालीन क्लब की मित्रमंडली तथा ‘जिम’ में उसकी
हंसाई होती हैं. उसकी यह षिकायत इस वजह से नही है कि ‘वह अपने माउथ में चांदंदी
का चम्मच लेकेकर पैदैदा नही हुअुआ’ याकि मैंने उसे किसी इन्टरनेषनल कान्वेंट स्कूल में नही
पढाया जहां उसे ‘जैकैक एन्ड जिल, वैन्ैन्ट अपटू हिल’ तथा ‘बा बा ब्लैकैक षीप, हैवैव यू ऐनेनी
वूलूल’ जैसी कविताएं रटाई जाती. उसका गिला तो कुछ और ही है. उसका ‘फन्डा’ यह है
कि हालांकि मेरे पिताश्री देष की आजादी के पूर्व की पैदाइष है फिर भी उनका नाम उन
स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की लिस्ट में नही है जो सन 1947 के बाद जंम लेकर भी
सैनानियों की पेंषन धडल्ले से उठा रहे हैं. इसको लेकर उसे बडी ग्लानि होती हैं. इन्ही
तथाकथित सैनानियों में से साठ-सत्तर की उम्र के कई ‘योद्धा’ तो भगतसिंह के साथ जेल
में रहने की कसमें खाते फिर रहे है ओैर जहां तहां उस समय के किस्सें कहानियां लोगों को
सुनाते रहते हेै, गोया हूबहू वह घटना उनके सामने ही हुई हो जबकि हकीकत में भगतसिंह
की षहादत को ही 80 वर्ष से उपर हो चुके हैंइतना
ही नही मेरें पुत्रका उलाहना यह भी है कि उसके दोस्तों में उसकी नाक तब
नीची होजाती है जब उनको पता लगता है कि आज तक मेरे घर का टेलीफोन कभी ‘टेपेप’
नही हुआ. उसका कहना है कि इस बात पर उसकी मम्मी को भी किटी पार्टी में कई बार
नीचा देखना पडा हैं. उसे कितने बहानें बनाने पडे यह तो वही जानती हैं. जब तक
टेलीफोन टेप नाहो सभा सोसायटी में रूतबा नही बढतालडकें
का कहना है कि काष ! कभी हमारें यहां सीबीआई या इन्कमटैक्स का छापा
भी पडा होता तो अगले रोज देष के प्रमुख अखबारों में सुर्खियों में पिताजी का नाम होता
औेर उनकी प्रसिद्धि में चार चांद लग जाते और मुझे-यानि मेरे लडकें को- लोग
सभा-सोसाइटी, कैफे आदि में कनखियों से देखते हुए कहते ‘यह उन्ही का लडका है जिनके
यहां सीबीआई का छापा पडा था. परन्तु हाय ! मेरी ऐसी किस्मत कहां ? किसी ‘स्टिंगंग
ऑपॅपरेष्ेषन’ अथवा घोटालें में भी पिताजी का नाम नही हैंमेरा
वत्स अपने मित्रों से अफसोस जाहिर करते हुए कहता फिरता हेै कि मैं जाने
किस मनहूस घडी में पैदा हुआ हूं. घुडदौडवालें, बिग बिजनैसमेन, नेताओं इत्यादि कइयों के
स्विस बैंकों में खातें खुले हुए हैं या वह कोई न कोई घोटाला करके तिहाड जेल जाने का
जुगााड बैठा लेते है लेकिन एक मेरे ‘डैड’ है जो मुझे षर्मिन्दा किए दे रहे है, ना तो स्विस
बैंक में उनका खाता, ना तिहाड की रिहाइष और ना ही दाउद भाई से कोई लिंक, अरे !
बडे राजन से नही तो कम से कम छोटे राजन से तो कोई रिष्ता-नाता होता ताकि उनका
भी रूआब पडता और मेरा भीसुपुत्र
आज तक ये सभी गुनगुन परोक्ष में ही करता रहा हेै लेकिन इस बार वह घर
में अपनी मॉम के सामने फट पडा. उसके हाथ में ताजा अखबार था जिसमें षहर में
‘ऑपरेषन पिंक’ के तहत अतिक्रमण के विषय में समाचार छपे थे और अतिक्रमण करनेवालें
षहर के नामी-गिरामी लोगों के नाम थे. पुत्र का गिला था कि मेैं आज तक सब ज्यादतियां
सह गया ना तो पापा का नाम मुंबई की आदर्ष सोसाइटी घोटालें में आया, न कॉमनवैल्थ
गडबडियों में, नाही टूजी स्पैक्ट्म स्कैन्डल में उनका नाम न उडीसा में नेताओं द्वारा प्लाट
हथियाने में उनका कोई हाथ और ना ही इन्दौर भोपाल में हाउसिंगबोर्ड के फलैट हथियाने में
उनका हाथ हैं. यहां तककि उन्होंने इतनी हिम्मत भी नही दिखाई कि कोई सरकारी अथवा
किसी धार्मिक ट्स्ट की भूमि का ही अतिक्रमण कर लेते. अब मैं अपने मित्रों को कैसे मुंह
दिखाउंगा ? कैसे उनके बीच उठ-बैठ करूंगा ?
उसका यह भी कहना था कि पिताश्री ने कुछ तो सोचा होता. घर में षादी विवाह
होने है. समाज में रूतबा बनाना हैं. लडके का विचार है कि डैड अब भी अपनी आदतों में
सुधार करले तो रही सही उनकी और हमारी जिन्दगी सुधर जायेगी. चुप-चाप किसी इस या
उस राजनीतिक दल में घुसपैठ करके या तो भूमाफिया से जुड जाय या स्मगलिंग का धन्धा
पकडले या कोई घोटाला करके तिहाड हो आए, और कुछ नही तो जुगाड बैठाकर सरकारी
खर्चखातें पर अपना बुत ही खडा करवाले तब जाकर कोई बात बनेगी वरना सब मुझे ही
कहेंगे कि
‘तू ने हीरा जनम गवायों रे ,
मानष, बिन तिहाड जायके’
-ई. शिव शंकर गोयल,
फ्लैट न. 1201, आई आई टी इंजीनियर्स सोसायटी,
प्लाट न. 12, सैक्टर न.10, द्वारका, दिल्ली- 75.
मो. 9873706333

ख्वाईशें दम तोडती रही


जब भी मिलते
निरंतर कहते हम से
किसी दिन
फुरसत में बात करेंगे
उनकी
फ़ुरसत के इंतज़ार में
उम्र बीत गयी
ना उन्हें फुर्सत मिली
ना हमारी हसरतें
पूरी हुयी
ख्वाईशें
दम तोडती रही
दिल की बात
दिल में रह गयी

क्षणिकाएं -5


मंजिल

मंजिल की तलाश में
ज़िन्दगी गुजर जाती
मिलती किसी को नहीं

चिंतन

चिंतन
बिना जीवन नहीं
जीवन
बिना चिंतन नहीं
एक आगे आगे
दूजा पीछे पीछे

सत्य सुनना

दूसरों का
सत्य सब सुनना
चाहते
खुद का सत्य
छुपा कर रखना
चाहते
सत्य कहना
सत्य जानते हैं
कहने से पहले
तोलते हैं
कहूँ ना कहूँ
के भंवर में
डोलते हैं

बच्चे- बड़े

बच्चे चाहते
बड़े हो जाएँ
बड़े चाहते
बच्चे बन जाएँ
बचपन-बुढापा

बड़े बचपन को
भूल नहीं पाते
बच्चे बुढापे को
समझ नहीं पाते

संतुष्टी से जीवन जीता जाता

सर्दी,गर्मी या हो
वर्षा का मौसम
एक तारा लिए एक साधू
निरंतर
मेरे घर पर आता
एकाग्रचित्त हो मन -लगन
और सहज भाव से
लोक गीत सुना कर
मंत्रमुग्ध करता
कोई दान दक्षिणा दे दे
सहर्ष स्वीकार कर लेता
नहीं दे तो मुंह नहीं
बिचकाता
ना पाने की इच्छा
ना कुछ खोने का भय
बहते पानी सा बहता
रहता
सबकी खुशी में
अपनी खुशी समझता
कुछ नहीं पास उसके
फिर भी संतुष्टी से
जीवन जीता जाता

रेत के घरोंदे

बहुत
समझाता था उसे
सपनों पर
विश्वास मत किया करो
समुद्र किनारे रेत के
घरोंदे मत बनाया करो
कभी कोई तेज़ लहर आयेगी
घर को बहायेगी
अपने सपनों को टूटते देख
तुम व्यथित हो कर
दुःख मनाओगे
बार बार घरोंदे को
याद कर आंसू बहाओगे
घरोंदे बनाने ही हो
तो मेहनत,लगन और सब्र की
सुद्रढ़ नीव से बनाओ
जो आसानी से नहीं टूटे
जीवन भर चैन से रहने दे
समय की तेज़ हवाएं
भाग्य की लहरें
कुछ बिगाड़ ना सके
निश्चिंतता से सो सको
पर कभी
बात नहीं मानी उसने
निरंतर रेत के घरोंदे से
सपनों पर विश्वास
करता रहा
शीघ्र पाने की इच्छा में
उतावलापन दिखाता रहा
जीवन भर
बेघर और असंतुष्ट रहा
असंतुष्ट ही
संसार से विदा हुआ

इसी में खुश रहती हूँ

उसकी
चुनडी, लहंगा
पुराना पैबंद
लगा होता था
पर उसे सूर्ख रंगों की
चूड़ियां
पहनने का शौक था
जब भी आती
कलाईयों में पहनी
चूड़ियों को खनकाती
रहती
एक बार रहा ना गया
उसे कह ही दिया
इतने पैसे चूड़ियों पर
खर्च करती हो
कुछ पैसे कपड़ों पर भी
खर्च कर लिया करो
उसका मुंह रुआंसा हो गया
आँखें भर आयी
कहने लगी बाबूजी
चूड़ियां खरीदती नहीं हूँ
तीसरी गली वाले बाबूजी की
चूड़ियों की दूकान है
वहां झाडू लगाती हूँ
काम के बदले में
पैसे की जगह चूड़ियां
लेती हूँ
रंग बिरंगी चूड़ियां
मुझे गरीबी का
अहसास नहीं होने देती
एक यही इच्छा है
जो पूरी कर सकती हूँ
निरंतर
इसी में खुश रहती हूँ


हँसमुखजी का ज्योतिष प्रेम (हास्य कविता)

हँसमुखजी
ज्योतिष के बारे में
कुछ नहीं जानते थे
पहली बार
ज्योतिषी के पास जन्म पत्री
दिखाने गए
जन्मपत्री देखते ही
ज्योतिषी बोला
आपकी मंगल बहुत भारी है
कन्या के घर में नीच का
बुद्ध बैठा है
चंद्रमा आठवे घर में
सूर्य के साथ है
शनी उच्च का
सातवे घर में अच्छा है
हँसमुखजी बौखलाए
अपने को रोक नहीं सके
फ़ौरन बोले सब बकवास है
मंगल मेरा बेटा है
खिला खिला कर परेशान
हो गए
वज़न बढ़ने का
नाम ही नहीं लेता
भारी कैसे हो गया
कन्या के पती का नाम
श्याम है
नीच बुद्ध राम वहाँ क्या
कर रहा है
मुझे बेवकूफ समझते हो
आठवे घर में शर्माजी
रहते हैं
सूर्य ,चंद्रमा आकाश में
रहते हैं
सूर्य दिन को निकलता है
चंद्रमा रात को
पड़ोसी का नाम शनिशचर है
एक नंबर का पाजी है
वो उच्च का कैसे हो गया
तुम खाली पीली नाटक
कर रहे हो
निरंतर बेवकूफ बना रहे हो
कहते कहते
ज्योतिषी पर टूट पड़े
मैं रोकता जब तक
पीट पीट कर
उसका वर्तमान और भविष्य
दोनों खराब कर दिए

रास्ते अलग क्यों थे ?

दोनों मित्र थे
एक यीशु मसीह को
मानता
चर्च जाता
दूसरा राम-क्रष्ण को
मानता
मंदिर जाता
दोनों निरंतर
इमानदारी से कर्म करते
निश्छल निष्कपट
जीवन जीते
थोड़े अंतराल में
दोनों का निधन हुआ
एक को दफनाया गया
दूजे को जलाया गया
दोनों मित्र स्वर्ग में मिले
तो आश्चर्य में डूब गए
एकटक एक दूजे को
देखने लगे
मन में सोचने लगे
जब मंजिल एक है
तो फिर रास्ते अलग
क्यों थे ?


मैंने भी

सपना देखा था
कोई मुझे भी मिल जाए
अपना जिसे कह सकूँ
साथ हँसू ,साथ घूमूँ
हाथ में हाथ डाल के
छोटा सा संसार हो मेरा
स्वछन्द जिसमें रह सकूँ
खुशी से जी सकूँ
प्यार की निशानी को
जन्म दूं
घर का आँगन जिसकी
किलकारियों से गूंजे
साथ भी मिला ,घर भी मिला
पर सफ़र अधूरा रह गया
काल के क्रूर हाथों से
खुशियों का संसार देखा
ना गया
मेरा देवता मुझसे
छीन लिया
जीवन शून्य हो गया
निरंतर आंसू बहाने के लिए
यादों के सहारे छोड़ दिया
कैसे सहूँ
विछोह प्रियतम का
समझ नहीं पाती हूँ
कसम खाती हूँ
अब ना देखूंगी सपना कभी
हर अबला से कहूंगी
सपनों पर विश्वास ना करे
टूटते हैं तो मौत से कम
नहीं होते सपने
मैंने भी सपना देखा था
कोई मुझे भी मिल जाए
अपना जिसे कह सकूँ ...

धोरों का, महलों का, मेरा राजस्थान

वीरों का,अलबेलों का
धोरों का,महलों का
मेरा राजस्थान
मेलों का,त्योहारों का
रंग रंगीला राजस्थान
जंतर मंतर, आमेर
बढाए जयपुर की शान
सूर्यनगरी जोधपुर
मारवाड़ की आन
झीलों की नगरी उदयपुर
प्रताप जन्म भूमी मेवाड़
गढ़ चित्तोड़ का सुनाता
पद्मनी जौहर की गाथा
पृथ्वीराज नगरी अजमेर में
बसती
ख्वाजा मोईनुद्दीन की
दरगाह
तीर्थ राज़ पुष्कर में स्थित
पवित्र सरोवर,ब्रह्मा मंदिर
शीश नवाता,स्नान करता
सारा हिन्दुस्तान
शूरवीरों की शौर्य गाथाओं का
मेरा राजस्थान
हाडोती कोटा में चम्बल
विराजे
गंगानगर अन्न की खान
ऊंटों का गढ़ बीकानेर
हवेलियाँ देखो शेखावाटी की
भरतपुर में पंछी निहारो
जैसलमेर में सोन किला
घूम घूम कर देखो
मेरा राजस्थान
मीरा डूबी क्रष्ण प्रेम में
दयानंद ने लिया निर्वाण
मकराना का संगेमरमर
ताजमहल की आन
धोलपुर का लाल पत्थर
बढाता लाल किले शान
खनिज संपदाओं से भरा
राजाओं,रजवाड़ों का
मेरा राजस्थान
जन्म भूमी पर मिटने
वालों की
आन,बान,शान का
मेरा राजस्थान

शक और स्वार्थ (काव्यात्मक लघु कथा)

संतानहीन बूढा सेठ
बुढापे से चिंतित था
बुढापा आराम से कटे
कोई सेवा करने वाला
मिल जाए
मन में खोट लिए
निरंतर सोचता था
सेवा करेगा तो ठीक
नहीं तो निकाल बाहर
करूंगा
भाग्य ने साथ दिया
एक रिश्तेदार के
बेटे को गोद ले लिया
उससे सेवा की उम्मीद
करने लगा
गोद लिया बेटा भी
कम नहीं था
वो भी सोचता कब
सेठजी दुनिया से जाएँ
कब वो जायदाद का
मालिक बन जाए
कहीं ऐसा नो हो
सेवा मैं करूँ
सेठजी धन जायदाद
किसी और को दे जाएँ
द्वंद्व में दोनों उलझे रहते
एक दूसरे पर शक करते
निरंतर
नए दांव पैतरे चलते
दिन निकलते गए
सेठजी सेवा की आस में
बीमारी से लड़ते लड़ते
स्वर्ग सिधार गए
सारी जायदाद
अनाथालय को दे गए
गोद लिया बेटा दो बाप
होते हुए भी अनाथ
हो गया
शक और स्वार्थ ने
दोनों को संतुष्ट
नहीं होने दिया

कैसे कहूं उनसे ?

(मार्मिक -हास्य)

कैसे कहूं उनसे ?
बगीचे में
रोज़ क्यों नहीं आती
क्यों कई दिन बाद
झलक अपनी दिखलाती
जब भी उन्हें देखता
मन करता
दौड़ कर गले से
लग जाऊं
कैसे अहसास दिलाऊँ ?
उनका यूँ
कई कई दिन तक
नहीं दिखना
कितनी बेचैनी
पैदा करता दिल में
ना सो पाता,ना जाग पाता
उन्हें देखने की ख्वाइश
क्या नहीं करवाती मुझसे
कैसे समझाऊँ
क्या नहीं
भुगतना पड़ता मुझको
आज दिख जाएँ शायद
उम्मीद में
भरी दोपहर धूप में भी
बगीचे में पहुँच जाता
बगीचे का माली शक से
मुझे देखता
कोई फूल चुराने वाला
समझता
मोहल्ले के लोग
मुझे लफंगा समझते
मेरी तरफ ऊंगली दिखा कर
दूसरों को बताते
कई बार सोचा उनसे
कह ही दूं
मगर हिम्मत ना
कर सका
कुछ भी हो जाए
इस बार होंसला रख
बता ही दूंगा
उनकी सूरत मेरी
दिवंगत माँ से मिलती
उनमें मुझे मेरी माँ
नज़र आती

क्षणिकाएं -6


मजबूरी

करना नहीं चाहता
फिर भी करना पड़ता

अंतर्द्वंद्व

करूँ तो
मन खुश नहीं होगा
नहीं करूँ तो
दूसरों को नाराज़
करना होगा

विडंबना

मैं उन्हें बहन
समझता
वो मुझे शक से
देखती

खुश

मैं रोज़ सपनों में
उनको देख लेता हूँ
थोड़ी देर खुश हो
लेता हूँ

दिल में
दिल में बहुतों के लिए
कुछ होता रहता है
मजबूरी में
इंसान खामोश

रहता है
*****

बदकिस्मती

उनका
इंतज़ार करते करते
सो गया
जब तक जागा
वो आकर चले गए

डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर"
"GULMOHAR"
H-1,Sagar Vihar
Vaishali Nagar,AJMER-305004
Mobile:09352007181

सोमवार, 21 नवंबर 2011

फिर एक और दिन पहना है मेरे चेहरे ने .................



बिखरी हुई ज़ुल्फ़ को
करीने से सजाकर मैंने
महकती सांस मैं
कुछ और इत्र घोला है ,
लबों पर छिड़की है
एक ताज़ा सुर्ख़ लाल हंसी
और पेशानी से बासी
हदों को खोला है |
लो फिर एक और दिन
पहना है मेरे चेहरे ने ,
कि एक और दिन
गुज़रेगा हकीक़त बनकर |
आईने से खुश होने का
वादा करके मेरे ही अक्श ने
मुझसे ही झूठ बोला है |
अभी निकालेंगे मेरे पाँव
घर से मंजिल को ,
शाम सिमटेगी तो फिर
थक कर वापस लौटेंगे ,
सफेद चादरों के
बुत बने से बिस्तर पर ,
ज़िस्म एक लाश क़ी सूरत मैं
बिखर जायेगा .....
रगों में दफ़्न सन्नाटों से
राज़ खोलेगा
और तन्हाई में मुंह डाले
खूब रो लेगा |
गिर के उठेंगे कई ज्वार
तन के दरिया में ,
किसी ठहराव के मुहाने से
लग के रो लेंगे |
लुढ़क जाते हैं कई
दिन इसी तरह थक कर ,
कदीम रातों के तकिये का
सहारा लेकर |
बस एक उम्र है जो
मुसलसल सी चला करती है
साँसों को सीने में दबाये हरदम |
लो फिर एक और दिन
पहना था मेरे चेहरे ने,
कि एक और दिन गुज़ारा
था हकीक़त बनकर .........


(कदीम =पुराने ,मुसलसल =लगातार)
रजनी मोरवाल
अहमदाबाद

शनिवार, 19 नवंबर 2011

नज़्म......यादें ..


सुबह-सुबह ही
तेरी याद ने दस्तक देकर
मेरी आँखों मैं
एक सुर्ख ख़्वाब घोला है ,
कुछ किरची हुई यादों ने
अपने होने की निशानी देकर
गुज़रा वक़्त
याद दिलाने की खातिर
मेरी पलकों के किनारे से
मझधार तलक ,
कुछ चुभते हुए आंसुओं की
कतारें फेकीं |
उन्ही आंसुओं के समुन्दर में
डूबकर मैने
कितनी बेजार-सी ,
नामुमकिन-सी
चाह दरकिनार की है |
और.........
यादों के सिरे से जुडकर
कई यादो के सिरे,
यादें बस आती ही रही
और बस आती रही...........
कुछ कल्पनाओं में पगी -सी
यादों ने मुझे नाहक ही रुलाया
बड़ी देर तलक .......
जो हकीक़त नहीं है
फिर भी ......
हकीक़त की तरह
याद आया मुझे और बस
फिर याद आता रहा...........
कुछेक पल जो ख़यालों में,
ख़यालों की तरह ,
बिताये मैने तुम्हारे संग ,
तुम्हारे ही लिए,
अनकहे संवादों में हंसकर,रोकर,
रूठकर और कभी सिसकियों में |
जाने क्यों या रब ............
इन बेवजह-सी यादों के
बेवजह सिलसिले
चले आते हैं ?
अक्सर.............
सिसकते हुए,
तडपते हुए
अपनी ही आँखों से
देखे अपने ही
पास से गुज़रते हुए
ज़नाज़े की तरह |

रजनी मोरवाल
अहमदाबाद

गुरुवार, 17 नवंबर 2011

नज़्म ....आज फिर चांदनी आसमाँ पर खुलकर बिख़री


आज फिर चांदनी आसमाँ पर
खुलकर बिख़री
आज फिर तेरी यादें मेरी आँखों के
पहलू लगकर रात भर जागती रही ,
कुछ अँधेरे मुंह तक
ओढ़कर टीस की चादर
कराहते रहे मेरी सूरत बनकर ,
कुछ आँहें
सर्द मौसम के झोंको की तरह
मेरी रूह को छूकर निकली ,
एक सिहरन जो बची थी ख़यालों में तेरी
वो भी भीतर ही भीतर
उठी और सिहर कर गुज़री ,
जिस्म में दरक आए हो
जैसे कई शीशे के टुकड़े ,
मैने तेरे अहसास को
कुछ इस तरह टूटते देखा ,
कुछ टूटा गुमां तेरे ना होने का भी ,
एक हिस्सा मेरी जिंदगी का वहीँ जा ठहरा
बुझते हुए चरागों की लौ के करीब ,
उफ़ ...........
ये चांदनी क्योंकर आज फिर से
आसमाँ पर इस तरह से खुलकर बिख़री ?
-रजनी मोरवाल
अहमदाबाद

बुधवार, 16 नवंबर 2011

नज़्म ......तुमने देखा है कभी मुझको बेवजह मुस्कुराते हुए ?


तुम्हारे बिना बिताये हुए
वो लम्हें लगता है की जिंदगी,
जेसे गुज़री ही नहीं अब तक..
बस कि थम के रह गई है
बर्फ की बूंदों की तरह बिन टपके
सर्द तन्हाई को लपेटे अपने ज़ेहन में ,
उम्र की ऑंखें कुछ बूढी होकर
जिंदा लम्हों की लकीरें लेकर के
चेहरे पे उतर आयीं हैं |

जिगर के तार अब भी अनायास ही
खिंच जाते हैं जो तेरा ज़िक्र होता है
किसी महफ़िल में |
वो वक़्त जो गुज़र नहीं पाया
गाहे -बगाहे मेरी जुल्फों में ,
स्याह से सफ़ेद होते लम्हों की
कहानी में बेतुकल्लुफ़ -सा
होने लगता है जब कभी ,
तो मैं बड़े करीने से
उसे अपने जुड़े में पिरो लेती हूँ |
नाहक ही जिंदगी के शांत दरिया में ,
समय गुज़ारने की एवज
में फेंकी गई कंकरी भी बेवजह

लहरों के गुमाव से टकराती है
तो चोट खाती है |
कोई आह जो न बिखर जाए
दामन से रिसकर ,
इसलिए मैं हर वक़्त मुस्कुराती हूँ ,
तुमने देखा है कभी मुझको
बेवजह मुस्कुराते हुए ?
अपने ज़ख्मो को बेख़याली से छुपाते हुए?
वो अक्स तुम्हारा ही तो था ...........
टूटे दर्पण में मेरी सूरत ओढ़े |
रजनी मोरवाल,
अहमदाबाद

आवश्यकता से अधिक मिलना विनाशकारी होता


घर के आँगन में
एक पौधा उगा
चेहरा
मुस्कान से भरा
मन में आशाओं का
संसार जगा
एक दिन
फूलों से लदेगा
सारा घर महकेगा
निरंतर
अतिवृष्टी ने हाहाकार
मचाया
पौधा सह ना पाया
समय से पहले
काल कवलित हुआ
मन निराशा में
डूब गया
भूल गया
हर सपना पूरा
नहीं होता
आशा निराशा का
साथ होता
आवश्यकता से
अधिक मिलना
विनाशकारी होता

एक लम्हा वफ़ा का दे दे कोई

आरजू दिल में बसी
एक लम्हा वफ़ा का
दे दे कोई
बीमार -ऐ-दिल को
दवा दे दे कोई
मोहब्बत का जवाब
मोहब्बत से दे दे कोई
टूटे हुए दिल को जोड़ दे
मेरी तरफ नज़रें कर ले
किश्ती को
किनारे लगा दे कोई
दिल को सुकून दे दे
मेरी इल्तजा सुन ले
कोई

मेरा मौन

उनके
अप्रतिम सौन्दर्य से
अभिभूत था
उनसे मिलने से पहले
मन में
सैकड़ों सपने संजोता
क्या क्या कहना है
मष्तिष्क में
सूची बनाता
मिलने पर जुबान को
लकवा मार जाता
मुंह से एक शब्द नहीं
निकलता
उनका निश्छल सरल
व्यवहार
निरंतर मेरे उनके
बीच में आता
मन का मनोरथ
मन में रहता
प्यार ह्रदय में दबा
रहता
मुझे एक शब्द भी
कहने ना देता
केवल मेरा मौन मेरा
साथ देता


तुम्हें देखा तो नहीं

तुम्हें देखा तो नहीं
फिर भी तुम्हें देखा सा
लगता मुझको
पास होने का
अहसास होता मुझको
तुम्हारा नाम मेरे
जहन में रहता
लबों से बुदबुदाता
रहता
ख्यालों में चेहरा
अंदाज़ से बनाता
रहता
नहीं जानता
कब मिलोगे मुझसे
पर निरंतर ख्याल तुम्हारा
सुकून देता मुझे
तुम्हें देखा तो नहीं
फिर भी तुम्हें देखा सा
लगता मुझको

क्षणिकाएं -2

हँसी
हँस तो लिए
हँसाया क्यों नहीं ?
ये भी सोचा कभी
"मैं"
मेरी "मैं" ने
मुझ को मारा
ख्याल करो
तुम्हारी "मैं"
तुम्हें मारेगी
सत्य विचार
सत्य होता है
इसलिए विचार आते हैं
सत्य नहीं होता तो
विचार भी नहीं आते
रोना
आंसूओं का
आँखों से
क्या लेना देना
अंधे भी रोते हैं
भावनाएं
भावनाएं आंसू
बन कर बहती हैं
मनोस्थिती
दर्शाती हैं
सत्य -झूठ
सत्य के बिना
झूठ अर्थहीन
झूठ के बिना
सत्य अर्थहीन
एक दूसरे के बिना
दोनों अस्तित्वहीन

बड़ा चतुर होता है,बाल सुलभ मन

बड़ा चतुर होता है
बाल सुलभ मन
माँ डांटे तो
पिता की गोद में
पिता डांटे तो
माँ की गोद में
दोनों डांटे तो
दादा दादी की
गोद में
जा छुपता है
बाल सुलभ मन
मीठी बातों से
लुभाता है
इच्छाएं पूरी क
रवाता है
बड़ा चतुर होता है
बाल सुलभ मन
बड़ा चंचल होता है
बाल सुलभ मन

अन्धेरा

हम घर
में
चिराग नहीं
जलाते
अन्धेरा
होने पर
उन्हें अपने
घर
बुला लेते
हैं

मेरे मन की जान लो

तुम्हें
कभी देखा नहीं
फिर भी तुम से
प्यार है
पता नहीं
कभी मिलूंगा भी
या नहीं
फिर भी
मन मानता नहीं
निरंतर
तुम्हारे लिए
व्याकुल रहता
कुशलता के लिए
प्रार्थना करता
मेरे मन की
जान लो
बस इतना सा
ख्याल कर लो
कभी मिलो तो
पहचान लेना
मुस्करा कर
देख लेना

वो शादी शुदा थी ,दोनों बच्चों की माँ थी

दर्द बढ़ने लगा
उम्मीद जाने लगी
हसरतों की अर्थी
सजने लगी
उनसे मिलने की
ख्वाइश
दम तोड़ने लगी
तभी वो आ गयी
दोनों बच्चों के साथ थी
हमारी सांसें फिर से
चलने लगी
पूछने पर कहने लगी
वो शादी शुदा थी
दोनों बच्चों की
माँ थी

देवता से दिखते ,गर नाक सीधी होती तुम्हारी (हास्य-प्रेरणास्पद कविता)

ना करो बुराई किसी की
ना दिखाओ आइना
गर कह दिया किसी को
नाक टेढ़ी उसकी
हो जाएगा नाराज़ तुमसे
फिर भी रह ना पाओ
कहना चाहो
तो समझ लो कैसे कहो
नाक टेढ़ी उसकी
ललाट चौड़ा ,काया कंचन सी
केश काले ,रंग गंदुमी ,
चाल ढाल राजाओं की
चेहरा अभिनेताओं सा
लगता तुम्हारा
देवता से दिखते सबको
गर नाक सीधी होती तुम्हारी
(काने को काना मत कहो
काना जाएगा रूठ
बस चुपके से पूछ लो
कैसे गयी थी फूट )


(काने को काना मत कहो

काना जाएगा रूठ

बस चुपके से पूछ लो
कैसे गयी थी फूट )


{शारीरिक कमी,कुदरत की देन होती है,इस पर कटाक्ष करना उचित नहीं }

हम जानते तुम्हारी तकलीफ क्या है
हम जानते तुम्हारी
तकलीफ क्या है
निरंतर मुस्काराता
चेहरा मुरझाया हुआ
क्यूं है ?
दर्द-ऐ दिल से परेशाँ
हो तुम
अपने साहिल से दूर
हो तुम
हम भी गुजर रहे इसी
मुकाम से
दूर हैं अपने साहिल से
फर्क इतना सा है
हमें पता है
हमारे साहिल का
तुम अनजान उस से हो
अब देख नहीं सकते
तुम्हें बदहाली में
बताना ही पडेगा
राज़-ऐ-दिल तुम्हें
तुम्ही हो मंजिल
तुम्ही साहिल हमारे
जब जान ही गए हो
रंजों गम दूर कर लो
हमें कबूल कर लो


ऐ ज़िन्दगी इतना ना झंझोड़

ऐ ज़िन्दगी
इतना ना झंझोड़
जीने का अर्थ ही
ना जान पाऊँ
भूल जाऊं
संसार में आया हूँ
जब से
हिम्मत से लड़ता
रहा हूँ
समझ नहीं सका
अब तक
कैसे हँसते मन से ?
अब तो थम जा
थोड़ा सा
मुझे भी हँसा
जीने का अर्थ
मैं भी समझ जाऊं
कहीं ऐसा ना हो
लड़ना ही भूल जाऊं
समय से पहले ही
थक ना जाऊं
ऐ ज़िन्दगी
इतना ना झंझोड़
जीने का अर्थ ही
ना जान पाऊँ
डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर"
"GULMOHAR"
H-1,Sagar Vihar
Vaishali Nagar,AJMER-305004
Mobile:09352007181