रविवार, 11 सितंबर 2011

जीने के लिए ज़िन्दगी में दर्द भी चाहिए

जीने के लिए

ज़िन्दगी में दर्द भी

चाहिए

मर मर कर भी जीना

चाहिए

लाख उम्मीदें टूटें

उम्मीद

फिर भी रखनी चाहिए

ग़मों को सहना सीखना

चाहिए

अश्क कई बार बहेंगे

हर बार पोंछ कर

आगे बढना चाहिए

जीत के लिए कभी

हार भी होनी चाहिए

रोना हो तो

अकेले में रोना चाहिए

दिखाने को निरंतर हँसना

चाहिए

जो भी प्यार से गले मिले

गले लगाना चाहिए

दुश्मन को भी दोस्त

समझना चाहिए

जीने के लिए

ज़िन्दगी में दर्द भी

चाहिए
डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर"
(डा. राजेंद्र तेला निरंतर पेशे से दन्त चिकित्सक हैं। कॉमन कॉज सोसाइटी, अजमेर के अध्यक्ष एवं कई अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। समाज और व्यक्तियों में व्याप्त दोहरेपन ने हमेशा से उन्हें कचोटा है । अपने विचारों, अनुभवों और जीवन को करीब से देखने से उत्पन्न मिश्रण को कलम द्वारा कागज पर उकेरने का प्रयास करते हैं। गत 1 अगस्त 2010 से लिखना प्रारंभ किया है।) उनका संपर्क सूत्र है:-
rajtelav@gmail.com
www.nirantarajmer.com
www.nirantarkahraha.blogspot.com

ज़िन्दगी बहुत कुछ सहती रहती

ज़िन्दगी बहुत कुछ सहती रहती

आँखों से दूर तक

छोर नहीं दिखता

जिसका

ज़िन्दगी उस सागर सी

नज़र आती

निरंतर कभी ज्वार

कभी भाटा जीवन में

आता रहता

कभी खामोश कभी

क्रोध से उफनता

भावनाओं की लहरें

कभी छू कर चली जाती

कभी मन मष्तिष्क को

सरोबार करती

मन की गहराइयों में

पीड़ा और प्यार की

जुगलबंदी

बनती बिगडती रहती

बिना शोर मचाये

सागर सी रहस्मय

ज़िन्दगी बहुत कुछ

सहती रहती
डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर"
(डा. राजेंद्र तेला निरंतर पेशे से दन्त चिकित्सक हैं। कॉमन कॉज सोसाइटी, अजमेर के अध्यक्ष एवं कई अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। समाज और व्यक्तियों में व्याप्त दोहरेपन ने हमेशा से उन्हें कचोटा है । अपने विचारों, अनुभवों और जीवन को करीब से देखने से उत्पन्न मिश्रण को कलम द्वारा कागज पर उकेरने का प्रयास करते हैं। गत 1 अगस्त 2010 से लिखना प्रारंभ किया है।) उनका संपर्क सूत्र है:-
rajtelav@gmail.com
www.nirantarajmer.com
www.nirantarkahraha.blogspot.com

ऐ दोस्त ....इससे ज्यादा निरंतर कुछ कह ना सकेगा

ऐ दोस्त मुझे
तेरे दोस्ती पर हमेशा
नाज़ रहेगा
तेरे साथ गुजारा वक़्त
कभी ना भूलेगा
तुझे याद रहे ना रहे
मुझे निरंतर याद रहेगा
तुझ पर यकीन बरकरार
रहेगा
तेरा कहा एक एक लफ्ज़
मेरे जहन में रहेगा
तेरी मोहब्बत का अहसास
दिल में बसा रहेगा
तेरी रुसवाई से आँखों से
बहना नहीं रुकेगा
अब मुस्कराना मुमकिन
ना होगा
तेरे बगैर जीना
मौत से गले लगाना होगा
मेरे हमनशीं तेरी दोस्ती पर
मुझे हमेशा गुमाँ रहेगा
मरने के बाद भी दिल तुझे
याद करता रहेगा
ऐ दोस्त ...........
इससे ज्यादा निरंतर कुछ
कह ना सकेगा
डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर"
(डा. राजेंद्र तेला निरंतर पेशे से दन्त चिकित्सक हैं। कॉमन कॉज सोसाइटी, अजमेर के अध्यक्ष एवं कई अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। समाज और व्यक्तियों में व्याप्त दोहरेपन ने हमेशा से उन्हें कचोटा है । अपने विचारों, अनुभवों और जीवन को करीब से देखने से उत्पन्न मिश्रण को कलम द्वारा कागज पर उकेरने का प्रयास करते हैं। गत 1 अगस्त 2010 से लिखना प्रारंभ किया है।) उनका संपर्क सूत्र है:-
rajtelav@gmail.com
www.nirantarajmer.com
www.nirantarkahraha.blogspot.com

शुक्रवार, 9 सितंबर 2011

गधी, घोडी बराबर हो गयी

नाम में क्या रखा है
काम कुछ भी करो
नाम कैसा भी रख लो
आज कल यही हो रहा है
दिग्विजय
हारे हुए सा आचरण
कर रहा
बेसिर पैर की बातें
कर रहा
मनमोहन ने मोहना बंद
कर दिया
देश को दुखी कर दिया
मनीष
बुद्धीहीनता का परिचय देता
जुबान का
बेजाँ इस्तेमाल करता
खुद के पैरों पर खुद ही
कुल्हाड़ी मारता
किरण भ्रष्टाचार के अँधेरे से
लड़ रही
विशेषाधिकार की वेदी
पर चढ़ गयी
सांसदों को उससे चिढ
हो गयी
पहले अफसर थी
अब संसद की मुलजिम
हो गयी
अरविन्द काँटों से भिड रहा
हर दांव का जवाब दे रहा
शातिरों को धूल चटा रहा
कपिल का चेहरा उजागर
हो गया
पीले,भूरे की जगह काला
हो गया
अब परदे के पीछे से वार
कर रहा
प्रतिभा की प्रतिभा नज़र
नहीं आती
आकाओं से बिना पूछे दो
शब्द नहीं कहती
अन्ना बड़े भाई से पिता
हो गए
नटखट बच्चों को सबक
दे रहे
राहुल बुद्ध को व्यथित
कर रहा
औरों का लिखा भाषण
पढ़ रहा
कुटिल सलाहकारों से
घिर गया
ममता कठोर आचरण
कर रही
मार्क्सवादियों को दुखी
कर रही
राजा जेल में बंद है
२ जी उसकी ख़ास पसंद है
मायावती माया बर्बाद
कर रही
हवाई जहाज से सैंडल
मंगा रही
ललिता डी ऍम के को डायन
सी दिख रही
करुना पर करुना नहीं
दिखा रही
नरेन्द्र अच्छा राज़ कर रहा
कांग्रेस की नींद हराम
कर रहा
जिसे दिन रात केवल नरेंद्र
दिख रहा
अमर सिंह की अमर वाणी
खामोश हो गयी
आजकल फुसफुसाहट भी
सुनायी नहीं दे रही
सुरेश पैसा पैसा खेल रहा था
ज्यादा सम्हाल नहीं पाया
अब जेल में आराम कर रहा
सोनिया बीमार क्या हुयी
कांग्रेस जैसे अनाथ हो गयी
छुटभैयों को छूट मिल गयी
चिदंबरम खुद को शिव
समझ रहा
सी बी आई पुलिस से
तांडव करवा रहा
खाली पीली
हाथ पैर मार रहा
प्रणव ॐ से
संकट मोचक हो गया
कांग्रेस की गलतियों को
सुधारते सुधारते थक गया
ठण्ड पड़े या गर्मी
शरद
क्रिकेट खेलने में मग्न
प्रफुल्ल
कैग रिपोर्ट से पस्त
एयर
इंडिया के घपले से त्रस्त
लाल कृष्ण अपनों से
परेशान
यदुरप्पा,रेड्डी भाजपा के लिए
कोढ़ में खाज
सुषमा राज घाट पर
कुरूप नाच दिखाती
कविता कहानी लिख रही
शशी उजाला फैला रही
लता बिना
सहारे के चढ़ रही
आम के पेड़ में नीम की
निम्बोली लग रही
नामों की दुर्गती हो गयी
गधी,घोडी बराबर हो गयी
08-09-2011
1468-40--09-11

(हास्य व्यंग्य रचना है ,दिल से ना लगायें ,किसी व्यक्ति विशेष के बारे में दुष्प्रचार या गरिमा को ठेस पहुचाने का उद्देश्य नहीं है,फिर भी भावनाओं को ठेस पहुंचे तो क्षमा प्रार्थी हूँ जिन्हें बुरा लगे उनसे हाथ जोड़ कर माफी,जिन्हें अच्छा लगे उन्हें धन्यवाद )
कपिल= पीलापन लिए भूरा
दिग्विजय=विश्व विजेता
चिदंबरम=शिव का घर
नरेंद्र=राज कुमार
किरण= रोशनी
अन्ना =बड़ा भाई
शरद=सर्दी
अरविन्द=कमल
प्रफुल्ल=उल्लास से पूर्ण,खुश
शशि=रात
ललिता=सुन्दर
ममता=स्नेह
प्रतिभा =गुण
प्रणव=ॐ ,ओम
राहुल=बुद्ध के पुत्र का नाम,निपुण
मनीष =बुद्धीजीवी
सुषमा=सुन्दर
डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर"
(डा. राजेंद्र तेला निरंतर पेशे से दन्त चिकित्सक हैं। कॉमन कॉज सोसाइटी, अजमेर के अध्यक्ष एवं कई अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। समाज और व्यक्तियों में व्याप्त दोहरेपन ने हमेशा से उन्हें कचोटा है । अपने विचारों, अनुभवों और जीवन को करीब से देखने से उत्पन्न मिश्रण को कलम द्वारा कागज पर उकेरने का प्रयास करते हैं। गत 1 अगस्त 2010 से लिखना प्रारंभ किया है।) उनका संपर्क सूत्र है:- rajtelav@gmail.com www.nirantarajmer.com www.nirantarkahraha.blogspot.com

गुरुवार, 8 सितंबर 2011

कहाँ गए वो लोग

कहाँ गए वो लोग
जो पराये दर्द में भी
रोते थे
अपनों से ज्यादा
अपने होते थे
हर नाज़ नखरा
उठाते थे
निरंतर हिम्मत और
सहारा देते थे
खुद ग़मों के
दरिया में बहते थे
दूसरों को हंसाते थे
परायों को अपना
कहते
किनारे पहुंचाते
खुद डूब जाते थे
मोहब्बत से सरोबार
होते थे
खुद से ज्यादा
दूसरों के लिए
डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर"
(डा. राजेंद्र तेला निरंतर पेशे से दन्त चिकित्सक हैं। कॉमन कॉज सोसाइटी, अजमेर के अध्यक्ष एवं कई अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। समाज और व्यक्तियों में व्याप्त दोहरेपन ने हमेशा से उन्हें कचोटा है । अपने विचारों, अनुभवों और जीवन को करीब से देखने से उत्पन्न मिश्रण को कलम द्वारा कागज पर उकेरने का प्रयास करते हैं। गत 1 अगस्त 2010 से लिखना प्रारंभ किया है।) उनका संपर्क सूत्र है:-
rajtelav@gmail.com
www.nirantarajmer.com
www.nirantarkahraha.blogspot.com

सपने जब टूटने ही हैं

सपने जब टूटने ही हैं
क्यों ना
दिन रात मन पसंद
सपने ही देखूं
स्वछन्द आकाश में
उड़ता फिरूं
समुद्र की गहराईओं में
गोता लगाऊँ
पहाड़ों पर बादलों से
अठखेलियाँ करूँ
जंगल की हरयाली को
शेर चीतों के साथ देखूं
ब्रम्हांड के
हर ग्रह को देखूं
जो बिछड़ गए रोज़
उनसे मिलूँ
जिन्हें चाहता उनसे
दूर ना हूँ
निरंतर हँसू सबको
हँसाता रहूँ
डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर"
(डा. राजेंद्र तेला निरंतर पेशे से दन्त चिकित्सक हैं। कॉमन कॉज सोसाइटी, अजमेर के अध्यक्ष एवं कई अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। समाज और व्यक्तियों में व्याप्त दोहरेपन ने हमेशा से उन्हें कचोटा है । अपने विचारों, अनुभवों और जीवन को करीब से देखने से उत्पन्न मिश्रण को कलम द्वारा कागज पर उकेरने का प्रयास करते हैं। गत 1 अगस्त 2010 से लिखना प्रारंभ किया है।) उनका संपर्क सूत्र है:-
rajtelav@gmail.com
www.nirantarajmer.com
www.nirantarkahraha.blogspot.com

पलाश का पेड़

पलाश का पेड़

केसरिया

रंग के फूलों से लदा

जंगल में

आग का आभास देता

हरे पेड़ों के बीच

जंगल का राजा

दिखता

माली, ना उसके

फूलों को तोड़ता

ना माला में पिरोता

ना मंदिर में कोई

चढ़ाता

पलाश अपने में मस्त

उसे नहीं

दुःख इस बात का

हर्षोल्लास

से जीता रहता

केसरिया रंग फूलों का

जिस पर भी चढ़ता

आसानी से नहीं उतरता

निरंतर छाप अपनी

छोड़ता

सन्देश दुनिया को देता

जहां भी रहो

पहचान अपनी बनाओ

कर्मों से जाने जाओ