रविवार, 4 सितंबर 2011

ओस्कर बेकार है-जो देते है-उनको धिक्कार है

ओस्कर बेकार है
जो देते है,उनको धिक्कार है

मेरे देश के सबसे बड़े अभिनेता
मेरे नेता को,अभी तक नहीं दिया

उस पुरस्कार का क्या आधार है?

जिसने,जनता को लुभाएँ कैसे?
झूठें वादों में फंसायें कैसे?
गरीब को गरीब रहने दो

जैसी असंख्य फिल्मों का
निर्माण और निर्देशन किया है

गीत,संगीत और कहानी में भी,
पूर्ण योगदान दिया है

बहु आयामी व्यक्तित्व वाले
मौके बेमौके,निरंतर अभिनय की क्षमता वाले
नेता को हमने तो पहचाना,
तुम भी पहचान लो,

उनके अभिनय की दाद दो
जल्दी से ओस्कर प्रदान कर दो

डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर
(डा. राजेंद्र तेला निरंतर पेशे से दन्त चिकित्सक हैं। कॉमन कॉज सोसाइटी, अजमेर के अध्यक्ष एवं कई अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। समाज और व्यक्तियों में व्याप्त दोहरेपन ने हमेशा से उन्हें कचोटा है । अपने विचारों, अनुभवों और जीवन को करीब से देखने से उत्पन्न मिश्रण को कलम द्वारा कागज पर उकेरने का प्रयास करते हैं। गत 1 अगस्त 2010 से लिखना प्रारंभ किया है।) उनका संपर्क सूत्र है:-rajtela1@gmail.com°www.nirantarajmer.com
www.nirantarkahraha.blogspot.com

छुट्टे नहीं हैं(लघु हास्य कथा)

चौक से स्टेशन का ऑटो पकड़ा
सामान बहुत था,किसी तरह बैठ गया
स्टेशन पहुंचा ,ऑटो का किराया तेरह रूपये हुआ
मैंने पंद्रह रूपये दिए
ऑटो वाला बोला छुट्टे नहीं हैं
दो रूपये का नुक्सान बर्दाश्त नहीं था
सो कहा आगे लेलो छुट्टे करवा लो
दो सौ कदम आगे बढे
किराया चौदह रूपये हो गया पर छुट्टा नहीं मिला
फिर वही समस्या
अब एक रुपया भी पास खुल्ला नहीं था
क्या करता ,थोड़ा और आगे चलने को कहा
किराया सोलह रूपये हो गया,दिमाग परेशान हो गया
जो नुकसान होना था हो गया
स्टेशन तक सामान के साथ जाना संभव नहीं था
सो उसे लौटने को कहा
वो बोला बाबूजी सर्कल से मोड़ना पडेगा
मरता क्या ना करता ,हाँ में सर हिलाया
घूम कर स्टेशन पहुंचा
किराया बढ़ कर इक्कीस रूपये हो गया
सर भन्ना गया
निरंतर होशयारी में दस का पत्ता साफ़ हो गया
समस्या फिर वही छुट्टा नहीं है,
कह कर ऑटो वाला मुस्कराया
कहने लगा बाबूजी इसी को कहते हैं
चौबेजी छब्बे जी बन ने गए दूबेजी रह गए
मैं खीसें निपोरने लगा
मन मसोस कर पच्चीस रूपये दे कर ,पीछा छुडाया
अब कसम खाली
बिना छुट्टे पैसों के घर से नहीं निकलूंगा
छुट्टे नहीं होंगे ,तो दिमाग नहीं लगाऊंगा
दो चार रूपये ,दान धर्म समझ कर दे दूंगा

डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर
(डा. राजेंद्र तेला निरंतर पेशे से दन्त चिकित्सक हैं। कॉमन कॉज सोसाइटी, अजमेर के अध्यक्ष एवं कई अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। समाज और व्यक्तियों में व्याप्त दोहरेपन ने हमेशा से उन्हें कचोटा है । अपने विचारों, अनुभवों और जीवन को करीब से देखने से उत्पन्न मिश्रण को कलम द्वारा कागज पर उकेरने का प्रयास करते हैं। गत 1 अगस्त 2010 से लिखना प्रारंभ किया है।) उनका संपर्क सूत्र है:-rajtela1@gmail.com°www.nirantarajmer.com
www.nirantarkahraha.blogspot.com

भूख नेताओं की बढ़त जात,सुख जनता के घटत जात

जनता निरंतर
रोत जात
महंगाई सु


सरी


बढ़त जात
बच्चे रोत जात
चूल्हे बुझत जात
भाव सब्जी,तेल के

बढ़त जात


जान की कीमत
घटत जात
भूख नेताओं की

बढ़त जात
सुख जनता के
घटत जात
बेईमान हँसत जात

इमानदार रोत जात
अमीर,अमीर होत जात
गरीब गरीब रह
जात डा.राजेंद्र तेला,"निरंतर"
(डा. राजेंद्र तेला निरंतर पेशे से दन्त चिकित्सक हैं। कॉमन कॉज सोसाइटी, अजमेर के अध्यक्ष एवं कई अन्य संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। समाज और व्यक्तियों में व्याप्त दोहरेपन ने हमेशा से उन्हें कचोटा है । अपने विचारों, अनुभवों और जीवन को करीब से देखने से उत्पन्न मिश्रण को कलम द्वारा कागज पर उकेरने का प्रयास करते हैं। गत 1 अगस्त 2010 से लिखना प्रारंभ किया है।) उनका संपर्क सूत्र है:-rajtela1@gmail.com°www.nirantarajmer.com
www.nirantarkahraha.blogspot.com

गुरुवार, 1 सितंबर 2011

पहले परिवार आरक्षण बिल

महिला आरक्षण बिल को ले कर जितनी उठापटकमचती रही है, इससे तो अच्छा है कि उसके पहले सरकार परिवार आरक्षण बिल लाने का प्रयास करे। हालांकि कतिपय क्षेत्रों में यह अघोषित कानून पहले से ही लागू है लेकिन कानून बन जाने के बाद विभिन्न परिवारों का शिकंजा और मजबूत हो जायेगा। इस विषय में सरकार अगर कोई बिल ले कर संसद में आयेगी तो उसे न केवल कांग्रेस का भरपूर समर्थन मिलेगा, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी, द्रविड मुनेत्र कडगम सहित अधिकांश क्षेत्रीय दलों का हार्दिक समर्थन प्राप्त होगा। प्रमुख विरोधी दल भाजपा के मातृ संगठन संघ के आगे तो पहले से ही 'परिवारÓ शब्द जुड़ा हुआ है, इसलिए उन्हें भी इस बिल से कोई आपत्ती नही होगी। कर्नाटक में पिछले दिनों घटित घटनाओं से सिद्ध हो गया कि वहां भी खान यानि माइनिंग बंधुओं का कोई गॉड फादर नहीं तो गॉड मदर तो है ही। लालू यादव तो इस बिल का दिल खोल कर सममर्थन करेंगे। यह उन्हीं की महिमा है कि जब उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा तो उन्होंने रसोई से निकाल कर अपनी धर्मपत्नी को मुख्यमंत्री बनवा दिया। डीएमके के करुणानिधी और मुलायमसिंह जी का उदाहरण तो सबके सामने है, कुछ कहने की जरूरत ही नही है।
यह बिल एक ऐसा बिल होगा, जिस पर वामपंथियों के अलावा सभी राजनीतिक दलों की सहमति बन सकती है, जिस प्रकार सांसदों एवं विधायकों के वेतन भत्तों को सर्वसम्मति से चट मंगनी पट ब्याह की तर्ज पर पारित कर दिया जाता है। यह परिवार आरक्षण बिल पास होने की आशा हैं, करते रहे वामपंथी अपना विरोध।
आप चिकित्सा का क्षेत्र ले लें, यहां आपको जगह-जगह 'खानदानी दवाखानाÓ, 'पारिवारिक फार्मेसीÓ इत्यादि सैकड़ों संस्थान देखने को मिल जायेंगे। इन वारिसाना झोलाछाप डॉक्टरों का दावा है कि कोई सी भी बीमारी हो, इनके पास सबका शर्तिया इलाज है। यौन समस्याओं में तो इनकी मास्टरी है। इनकी परम्परा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है, इसलिए इस क्षेत्र में परिवार आरक्षण बिल को व्यापक समर्थन मिलेगा।
मुगलकाल से ही हम देखते आ रहे है कि संगीत की दुनियां में विभिन्न शैली के नृत्यों के घराने, परिवार आदि बने हुए हैं, उदाहरणार्थ जयपुर घराना, लखनऊ घराना इत्यादि, जहां उनका एक छत्र राज्य है। परिवार आरक्षण से इन्हें भी कोई एतराज नही होगा। फिल्मों में तो इस बात को बहुत तवज्जो मिलती है कि तथाकथित कलाकार किस परिवार का है? यहां कई परिवार छाए हुए हैं। एक परिवार की तो चौथी-पांचवी पीढ़ी फिल्मों में है। परिवार का होने का सबसे बडा फायदा यह है कि शुरू में अभिनय नहीं भी आता हो तो क्या फर्क पड़ता है? जिस देश मे प्रधानमंत्री तक 'अप्रैन्टिसÓ हो सकते हों, वहां अप्रैन्टिस अभिनेता या अभिनेत्री बनना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसलिए परिवार आरक्षण बिल को फिल्म क्षेत्र में भरपूर समर्थन मिलेगा। अधिकांश पेशेवर लोग अपने-अपने लाडलों को उसी पेशे में डालने की कोशिश करते हैं, जिसे वे पहले से ही अपनाए हुए होते हैं। उनके पास पेशे संबंधी दाव पेच या ट्रेड सीक्रेट होते हैं, जिन्हें वह परिवार के लोगों को सिखा देते हैं। कहने का तात्पर्य यह कि वहां तो पहले से ही परिवार आरक्षण चालू है। इस बिल को व्यापारियों का भी व्यापक समर्थन मिलेगा। व्यापारी का लड़का व्यापारी बन सकता है, चाहे उसमें व्यापार बुद्धि हो न हो। सिर्फ बदली हुई परिस्थितियों में उन्हें हिन्दू उत्तराधिकार कानून के अनुसार अपनी फर्म अथवा दुकान के साइन बोर्ड में कुछ बदलाव करना पड़ेगा, मसलन चौपड़ा ब्रदर्स की जगह अब बोर्ड पर चौपडा ब्रदर्स एन्ड सिस्टर्स लिखवाना होगा। शर्मा एन्ड सन्स की बजाय अब शर्मा डॉटर एन्ड सन्स करना होगा। कुछ मार्केट एसोसिएशन में कई सालों से पदाधिकारी जमे बैठे हैं, चाहे कुछ काम हो अथवा नहीं हो, परिवार आरक्षण बिल से उन्हें भी फायदा पहुंचेगा. इस बिल को पारित करवाने में कहीं भी सीटें बढ़वाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। परिवार के सदस्यों को किसी भी मलाईदार जगह पर फिट किया जा सकता है। परिवार आरक्षण बिल का एक लाभ विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों को होगा क्योंकि उधोगपति, सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस एवं विभिन्न ब्रान्ड के नेता इन खेल संघों, एसोसियेशनों, फैडरेशनों पर कुंडली मारे बैठे हैं, उन्हें खेलों के उत्थान एवं खिलाडिय़ों की खेल क्षमता बढ़ाने की कोई चिन्ता नहीं है। वे तो अपना या अपने परिवार का एकाधिकार चाहते हैं। खेल मंत्रालय इनके सामने लाचार है। इनका विचार है कि इस बिल के पास हो जाने से उनकी गद्दी पक्की हो जायेगी।
कतिपय क्षेत्रों में तथाकथित सामाजिक पंचायतों, खेपों एवं फतवे जारी करने वाली संस्थाओं में पहले से ही परिवारवाद की गहरी छाया है। यहां कुछ लोग समाज के पुश्तैनी चौधरी बने हुए हैं, जिन्होंने धर्म अथवा जाति के नाम पर फैसले सुना-सुना कर इन संस्थाओं को कानूनी अदालतों का विकल्प बना दिया है। ये लोग नौजवान पीढ़ी को बता रहे हैं कि किससे प्यार करो किससे मत करो, किससे शादी करो किससे मत करो, हालत यह है कि इनमें से कुछ लोग तो जब चाहे किसी भी महिला को गांवों में डायन तक घोषित कर देते हैं। इस बिल से इनको भी लाभ मिलेगा।
अत: महिला आरक्षण के पहले परिवार आरक्षण कानून बनाना उचित होगा। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में यह तो होना ही चाहिए, है ना?
यह व्यंग्य लेख सेवानिवृत्त इंजीनियर श्री शिवशंकर गोयल ने भेजा है। उनका संपर्क सूत्र है -फ्लेट नं. 1201, आई आई टी इंजीनियर्स सोसायटी, प्लाट नं. 12, सैक्टर न.10, द्वारका, दिल्ली- 75, मोबाइल नंबर: 9873706333

रविवार, 28 अगस्त 2011

हॉ भाई, हॉ भाई, टोटा निकला

हॉ भाई, हॉ भाई, टोटा निकला
राजनीति के चक्कर में,
क्यूं भाई क्यूं भाई, टोटा निकला? हॉ भाई, हॉ भाई टोटा निकला.
ज्यादा ज्यादा मिलता भाषण,
थोडा थोडा मिलता राषन,
हम देते दिल्ली का आसन,
वे देते आष्वासन,
बात बडी वो करने वाला,
दिल का कितना छोटा निकला, हॉ भाई, हॉ भाई टोटा निकला
असेम्बली
में झगडें चलते,
आपस के कुछ रगडे चलते,
किसी की ऑखें तनी हुई है,
किसी की ऑखें चढी हुई है,
किसीके हाथ में लाठी देखी,
किसीके हाथ मंे सोटा निकला, हॉ भाई हॉ भाई टोटा निकला.
भारत की है लाज बचाते,
अन्न कमी में चंदा खाते,
कहते है जनता की सत्ता,
जनता का ही खाते भत्ता,
दुबला पतला चुन कर भेजा,
वहॉ से निकला, ताजा मोटा निकला, हॉ भाई हॉ भाई टोटा निकला.
ये भारत का सच्चा बंदा,
इसने कभी न खाया चंदा,
इसके मन में खोट नही हेै,
इसके घर में नोट नही है,
भाई भतीजें, सालों के घर,
षक्कर, सीमेन्ट का कोटा निकला, हॉ भाई हॉ भाई टोटा निकला.
खाली रही गरीब की थाली,
चमचों के मुख छायी लाली,
राजनीति की यही प्रणाली,
यहॉ पर सिक्कें चलते जाली,
हार हार कर सच सच निकला,
हार पहन कर छोटा निकला, हॉ भाई हॉ भाई टोटा निकलाकर्ज
विदेषी बढता जाता,
नया टैक्स जनता पर आता,
अब कि योजना सफल रही है,
अच्छी खासी फसल रही है,
लेकिन जब यह बजट बनाते,
फिर भी कहते टोटा निकला, हॉ भाई हॉ भाई टोटा निकलाजिनको
हमने चुन कर भेजा,
उनके पास नही था भेजा,
वादों को वह कुचल रहा हेै,
क्यूं बातें क्यूं रहा है,
कभी इधर से कभी उधर से,
बे पेन्दी का लोटा निकला, हॉ भाई हॉ भाई टोटा निकला
रचियताः-श्री घनष्याम अग्रवाल
नई गदगुदी पत्रिका

शनिवार, 27 अगस्त 2011

सपनों में संसद

एक दिन हम भी ससंद में जा पहुचे सपनों में
चारो और देख कर बैठ गये हम अपनों में
पास में बेठी महिला सांसद
और आँखों में भरा था पानी
क्या हालत बना रखी हे मैडम
इसके पीछे क्या हे कहानी
क्या बात बताऊ कवी राज
सोने की हो गयी रेत
अब पछताए क्या होत हे
चिडिया चुग गयी खेत
भला हो ऐ राजा का
जिसने बड़ा सा भ्रष्टाचार किया
भला हो कलमाड़ी का
जिसने भाजपा में शक्ति संचार किया
हमने भी सोचा था इस मुदे पर
सता का सुख पा लेंगे
राजा और कलमाड़ी जैसे
हम भी गंगा नाह लेंगे
भ्रष्टाचार मिटने का भाषण
लिख लिख कर भर दिया पन्ना
न जाने कहा से आया दुश्मन
मेरा मुदा ले गया अन्ना
सारे सपने धेरे रह गए
कर गया हमको कंगाल
ये कैसे हुवा पूछा हमने काग्रेस से
तो बोले ये अमेरिका की चाल
ये अन्ना कांगेस का कम
और हमारा दुश्मन ज्यादा हे
साथ रहेंगे समर्थन नहीं देंगे
ये काग्रेस से वादा हे
मैंने कहा मैडम काग्रेस और भाजपा
भ्रष्टाचार मिटने की बाते तो कर रहे हे
तो फिर अन्ना और
इस लोकपाल से क्यों डर रहे हे
हम नेताओ की कथनी और करनी में होता हे फरक
भ्रष्टाचार नहीं होगा तो राजनीती हो जायेगी नरक
एसे में कोन मुरख हे जो राजनीती में आयेगे
अन्ना तो हे भूक का आदि नेता यहाँ क्या खायेगे
फिर संसद में नही होंगे नेता
ना होंगे चका चक वोट
उस वक्त तुम्हे हम याद आयगे
याद आएगा मेरा नोट

महेंद्र सिंह भेरुंदा
मो-9983052802

गुरुवार, 18 अगस्त 2011

सोने का भाव, खा रहा है ताव!

हमारे देश में सोने की बड़ी महिमा है। चाहे वह सोना धातु हो, जिसने सन् साठ के दशक में भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाडिय़ा के समय राजस्थान की छोटी सादड़ी कांड में कई गुल खिलाये थे अथवा आराम का मामला हो, हमारे देश में सोने के भाव हमेशा ही ऊंचे रहे हैं। अब खबर है कि सोने के भाव फिर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं और यह हो भी क्यों न यहां तो स्वयं दुनिया के मालिक क्षीर सागर में शेषशैया पर सो रहे हैं तो उनकी प्रजा, जिसको जैसा मौका हाथ लग रहा है, वह वही सो रहा है। मसलन पृथ्वी के दोनों छोरों पर स्थित उत्तरी एवं दक्षिणी धू्रव के कई प्राणी जैसे पोलर बीयर इत्यादि छह-छह महीने सोते हैं। मिश्र के पिरामिडों में ममियां सैकड़ों वर्षों से चिर निद्रा में सो रही हैं तो मेंढ़क इत्यादि प्राणी वर्षा ऋतु के बाद सुषुप्तावस्था में जमीन के अंदर सो जाते हैं। उल्लू दिन में सोते हैं। टिटहरी अपनी टांगें आसमान की तरफ कर के सोती है। देश की भूखी नंगी एवं बेबस जनता का एक हिस्सा बावजूद 'इंडिया शाइनिंगÓ और 'अपना हाथ गरीब के साथÓ के नारों के बीच पानी एवं सीवर के बड़े पाइपों में सोता है। बड़े -बड़े महानगरों में सैकड़ों लोग फुटपाथ और प्लेटफॉर्म पर सोते हैं। और तो और चुनाव हो जाने के बाद हमारे अधिकांश जनप्रतिनिधि तक पांच साल के लिए, जाने कहां जाकर, सो जाते हैं? परन्तु सो जाते हैं यह सच है, जब चारों तरफ सोने का इतना महत्व है तो सोने के भाव बढेंग़े ही।
त्रेताकाल में कुंभकर्ण ने बड़ी तपस्या की। ब्रहमाजी प्रसन्न हो गए. तपस्या करने वालों पर विरन्ची-ब्रहमाजी का वरदहस्त रहता था, सो प्रकट हो गए और कुंभकर्ण से बोले, वत्स! मांग क्या मांगता है? कुंभकर्ण के पास राजपाट, धन-दौलत की तो कोई कमी थी नहीं, भीमकाय शरीर और अतुलित बल था ही, लेकिन मानसिक सोच आसुरी थी तो उसने मांगना तो चाहा एक दिन सोना और 6 महीने जागना, लेकिन ऐन वक्त पर उसकी चाल सरस्वती माता को पता लग गई और वह असुर की जीभ पर आकर बैठ गई नतीजतन कुभकर्ण ने उल्टा मांग लिया कि 6 महीने सोऊं और एक दिन जागूं और इस तरह सोने के बिसर होकर रह गया। जिसने सोने की ठान ली, वह चाहे कुंभकर्ण हो, चाहे प्रशासन उसको जगाना मुश्किल है। आप चाहे तो आजमा कर देख लें। हां, अलबत्ता अन्ना हजारे जैसा आंदोलन चल निकले तो और बात है।
सोनेकी महत्वपूर्ण घटना महाभारत काल में भी हुई है। कौरव एवं पांडव लड़ाई की तैयारी के लिए विभिन्न राजा-महाराजाओं और उनकी सेनाओं को अपनी तरफ करने के लिए रथों पर सवार होकर दौरे कर रहे थे। ठीक वैसे ही जैसे आजकल कई नेता, धार्मिक उन्माद फैलाने और अपना मतलब साधने हेतु सिर पर मुकुट पहन पहन कर रथ यात्राएं निकालते रहते हैं। स्ंायोग से एक दिन अर्जुन एवं दुर्योधन दोनों श्रीकृष्ण के पास पहुंच गए। दुर्योधन थोड़ा पहले पहुंचा, तब श्रीकृष्ण सो रहे थे, इसलिए दुर्योधन उनके सिरहाने जा कर बैठ गया। थोडी देर बाद अर्जुन भी वहां पहुंचा और सोये हुए श्रीकृष्ण के पांवों की तरफ बैठ गया। थोड़ी देर बाद श्रीकृष्ण की नींद खुली तो पहले अर्जुन से दुआ-सलाम हुई और कुशलक्षेम पूछने के बाद उन्होंने सिरहाने की तरफ देखा तो दुर्योधन बैठा था। उससे भी नमस्कार का आदान-प्रदान हुआ। श्रीकृष्ण ने दोनों से ही आने का कारण पूछा। उनके द्वारा बताने पर वे बोले कि चूंकि जागने पर पहले मैंने अर्जुन को देखा है, अत: पहले मांगने का हक उसी का है। अत: या तो वह मुझे मांग ले या मेरी सेना को। दुर्योधन का तर्क था कि चूंकि पहले मैं आया हूं, अत: पहले मांगने का अधिकार मेरा है, लेकिन उस समय श्रीकृष्ण सो रहे थे, इसी सोने की वजह से यह उलटफेर हुआ।
एक पौराणिक कथा के अनुसार राजा नल देश निकाले पर जंगल में थे। तब अपनी पत्नी दमयंती को सोता हुआ छोड़ कर चल दिये थे। इसी वजह से आगे चल कर उन पर कैसी-कैसी विपत्ति आती है, जबकि भिक्षा में मिली सूखी रोटी तक उनके हाथ से नदी में गिर जाती है। अपनी पत्नी यशोधरा को महल में सोता हुआ छोड़ कर सिद्धार्थ (भगवान बुद्ध) चले गए थे। बाद में इस बारे में वह अपनी सखी से उलाहने के रूप में कहती है:-'सिद्ध हेतु स्वामी गए, यह गौरव की बात, पर चोरी-चोरी गए, यही बड़ा आघात। सखी, वह मुझसे कह कर जाते, तो क्या पथ बाधक ही पाते? (साकेत, मैथिलीशरण गुप्त)
ऐसी-ऐसी सोने की कई घटनाएं हमारे धार्मिक और ऐतिहासिक पन्नों पर अंकित हैं, जिन्होंने इतिहास पलट दिया। कुछ समय पूर्व जयपुर, राजस्थान की घटना है, जिसमें राज्य के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के कुछ कर्मचारी जब कार्यालय समय में ही ऑफिस में सोते हुए पाए गए तो तत्कालीन खादी मंत्री श्रीमती गोलमा देवी को कहना पड़ा, 'दफतर में सोबो तो चोखी बात कोनी।Ó परन्तु राज्य सरकार ही क्या केन्द्र सरकार का विश्वास भी सोने में ही है। नहीं तो दिन प्रतिदिन इतने घोटाले क्यों उजागर हो रहे है? इतना भ्रष्टाचार क्यों फैल रहा है? काले धन का इतना शोरशराबा क्यों हो रहा है? इसलिए जब सरकार ही सोने को महत्व दे रही है तो सोने का भाव नई ऊंचाइयां छू जाए तो इसमें आश्चर्य कैसा?
यह व्यंग्य लेख सेवानिवृत्त इंजीनियर श्री शिवशंकर गोयल ने भेजा है। उनका संपर्क सूत्र है -फ्लेट नं. 1201, आई आई टी इंजीनियर्स सोसायटी, प्लाट नं. 12, सैक्टर न.10, द्वारका, दिल्ली- 75, मोबाइल नंबर: 9873706333